राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का जनपद मथुरा भ्रमण 16 जून को
अन्य खबरे Jun 15, 2025 at 03:42 PM , 180विभिन्न विभागों की महिलाओं से संबंधित योजनाओं की करेंगी समीक्षा
जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
महिला जन सुनवाई के साथ
अस्पताल व वृद्धाआश्रम का
करेंगी निरीक्षण
लखनऊ: 15 जून, 2025
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष(राज्य मंत्री स्तर)
डॉ. बबीता सिंह चौहान का
16 जून, 2025 को जनपद मथुरा भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मा. अध्यक्ष डॉ. चौहान पूर्वांन्ह
11 बजे निरीक्षण भवन मथुरा पहुंच कर महिला कल्याण, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन शक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण
विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की
समीक्षा बैठक तथा जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थाना
अध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ
समीक्षा बैठक एवं महिला जन सुनवाई करेंगी।
इसके उपरांत मा. अध्यक्ष अपरान्ह 2-30 बजे
जिला महिला अस्पताल मथुरा एवं अपरान्ह 4-00
बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाआश्रम का निरीक्षण तथा अपरान्ह 5-30 बजे चन्द्रोदय मन्दिर वृन्दावन मथुरा के दर्शन के पश्चात
सांय 6-30 बजे जनपद
आगरा के लिए प्रस्थान करेंगी।



























Comments