*समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक समेत 5 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण*

अन्य खबरे , 386

विभाग में फेरबदल, प्रशासनिक कार्यकुशलता को लेकर लिया गया निर्णय
-कानपुर और आगरा में भी नई तैनातियां, तत्काल संभालेंगे कार्यभार

 *लखनऊ,11 जून 2026:* समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा एक बार फिर प्रशासनिक निर्णय लेते हुए स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया गया है। कार्यकुशलता और योजनाओं के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। इनमें संयुक्त निदेशक सहित 4 उप निदेशक शामिल हैं। शासन ने तबादला आदेश जारी कर दिया है। सभी अधिकारी जल्द से जल्द अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार संभालेंगे।

 *ये हुए स्थानांतरित* 
स्थानांतरण आदेश के अनुसार, उप निदेशक सुनीता यादव को छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, गोमतीनगर, लखनऊ से स्थानांतरित कर मेरठ भेजा गया है, जबकि उप निदेशक आनंद कुमार सिंह को आगरा से मुख्यालय भेजा गया है। इसी तरह संयुक्त निदेशक पी.के. त्रिपाठी को राजकीय आईएएस/ पीसीएस कोचिंग केंद्र, निजामपुर हापुड़ से मुख्यालय लखनऊ, उप निदेशक श्रीनिवास द्विवेदी को मुख्यालय (प्रतीक्षारत) से कानपुर, उप निदेशक महिमा मिश्रा को कानपुर से आगरा स्थानांतरित किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top