उत्तर प्रदेश में परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के समर कैंप में दो दिन भव्य आयोजन होंगे निर्देश जारी

जनपत की खबर , 186

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालय में 21 मई से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 10 जून को समाप्त हो रहे हैं। इसे देखते हुए महानिदेशालय ने आखिर के दो दिन भव्य आयोजन करने और कैंप को यादगार बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। महानिदेशालय ने कहा है कि बच्चों में जीवन कौशल के विकास हेतु परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट व अन्य विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक पहली बार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समर कैम्प के अंतिम दो दिन भव्य आयोजन किया जाए, ताकि यह बच्चों के लिए यादगार बन जाए। 10 जून को समर कैंप के अंतिम दिन अभिभावकों व समुदाय के साथ विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया जाए। बच्चों व अभिभावकों द्वारा अनुभव साझा किया जाए। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी डायट प्राचार्य, एडी बेसिक, बीएसए, बीईओ से कहा है कि अंतिम दो दिन सभी अधिकारी, जिला समन्वयक कैम्प की गतिविधियों में अनिवार्य रूप से शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें। समर कैम्प से संबंधित गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करें, ताकि जनमानस को जागरूक किया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top