*एआईडीए में लखनऊ की मीशा रतन प्रथम*
जनपत की खबर Oct 22, 2024 at 05:40 PM , 248 लखनऊ 22 अक्टूबर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से रायपुर छत्तीसगढ़ में आल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन (एआईडीए) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता द्वारा मीशा रतन को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नटवर गोपीकृष्ण सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान में मीशा रतन के परम्परागत तरीके से पुष्प वर्षा के बीच चरण धोकर अंगवस्त्र पहनाकर स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया। इससे ठीक पहले पं.अर्जुन मिश्र और सुरभि सिंह की शिष्या द्वय रतन सिस्टर्स ईशा -मीशा रतन ने बंगलुरु में ईस्ट कल्चरल एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती आयोजन के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की युगल और मीशा रतन ने एकल कथक नृत्य प्रतियोगिता नृतनृत्यति में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसी क्रम में अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में हुआ, जिसमें मीशा रतन ने लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।































Comments