कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया मालदीव राष्ट्रपति का स्वागत
जनपत की खबर Oct 08, 2024 at 07:21 PM , 194आगरा/लखनऊ, 08 अक्टूबर 2024।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मंगलवार को आगरा में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद का स्वागत किया। मालदीव राष्ट्रपति का आगरा आगमन सुबह एयरफोर्स स्टेशन, आगरा पर निर्धारित था, जहां कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनकी अगवानी की।
इसके बाद, मालदीव राष्ट्रपति शिल्पग्राम, ताजमहल के निकट पहुंचे, जहां से उन्होंने विश्वविख्यात ताजमहल का भ्रमण किया। इस अवसर पर योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें राज्य की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में, मालदीव राष्ट्रपति की विदाई एयरफोर्स स्टेशन, आगरा से की गई, जिसमें मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे।































Comments