*सौ से अधिक कुलियों ने ली भाजपा की सदस्यता*
जनपत की खबर Oct 08, 2024 at 06:05 PM , 224लखनऊ, चारबाग स्थित रेलवे लाइन के प्रांगण पर आयोजित भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान के सहसंयोजक नीरज सिंह एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी उपस्थित रहे ।
अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान के सहसंयोजक नीरज सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र में मोदी जी की सरकार एवं राज्य में योगी जी की सरकार ने सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है यही कारण है की बड़ी संख्या में लोग संगठन के पर्व सदस्यता अभियान से जुड़ रहे हैं आज हमारे संगठन के इस पर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए आप सभी का मैं भाजपा परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं
कार्यक्रम में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, राकेश कनौजिया, राम सुरेश, फतेह मोहम्मद, हामिद, मोतीलाल, नदीम, सिलु, अरुण कुमार यादव, शेर मोहम्मद, मुन्ना, मोहित, बादशाह सोनकर एवन सदस्यगण उपस्थित रहे।































Comments