मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जी0पी0ओ0 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
जनपत की खबर Oct 02, 2024 at 07:38 PM , 172मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए
लखनऊ : 02 अक्टूबर, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज यहां जी0पी0ओ0 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत गांधी जी के प्रिय भजन सुने। मुख्यमंत्री जी स्वच्छता अभियान में भी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व सूचना श्री संजय प्रसाद तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
--------































Comments