लोक सभा अध्यक्ष ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
जनपत की खबर Sep 06, 2024 at 06:30 PM , 237नई दिल्ली; 6 सितंबर, 2024: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:
“श्री गणेश चतुर्थी पर समस्त देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं। विद्या, बुद्धि एवं समस्त सिद्धियों के प्रदाता, प्रथम देव भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद हर घर-परिवार को प्राप्त हो, शुभ-लाभ के संकल्प सहित हमारा राष्ट्र नित-नई उन्नति के सोपान चढ़े, अष्टविनायक - गौरीनंदन भगवान श्री गणेश से यही प्रार्थना है।
ॐ गं गणपतये नमः”






























Comments