*आईटीआई में तृतीय चरण में प्रवेश की अंतिम तिथि 09 सितंबर : प्रिंसिपल आईटीआई*

जनपत की खबर , 206

*परिषद की वेबसाइट पर देखें चयन परिणाम, चयनित अभ्यर्थी ले प्रवेश*

*समस्त संस्थानों में अवकाश के दिन भी तय तिथियों में जारी रहेगी प्रवेश प्रकिया*

लखीमपुर खीरी 05 सितंबर। जनपद स्थित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में परिषद द्वारा तृतीय चरण के प्रवेश की तिथि
05 सितंबर से 09 सितंबर (अवकाश सहित ) निर्धारित की गयी है, सभी चयनित अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ (चयनित पत्र, जाति, निवास, आधार, दो फोटो, आदि प्रमाण-पत्रों के
साथ) संबंधित निजी/ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर अपना प्रवेश निर्धारित तिथि तक लेना सुनिश्चित करें। उक्त जानकारी नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई ने दी। 

उन्होंने बताया कि संस्थान लखीमपुर, कुम्भी एवं धौरहरा के चयनित अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लखीमपुर-खीरी में उपस्थिति होकर प्रवेश लेगें तथा संस्थान चन्दनचौकी, मोहम्मदी एवं निघासन, खीरी के चयनित अभ्यर्थी चयनित संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करेगें। अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम परिषद की वेबसाइट http://www.scvtup. in,http://www.upvesed.gov.in पर प्रदर्शित किया गया, तथा चयनित अभ्यार्थियों को परिषद द्वारा उनके मोबाईल पर Massage के द्वारा भी सूचना भेजी गयी है। जनपद स्थित समस्त संस्थानों में अवकाश के दिन भी प्रवेश प्रकिया प्रारम्भ रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top