उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में उपाध्यक्ष और सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण

जनपत की खबर , 222

लखनऊ, 4 सितंबर 2024

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में बुधवार को  सोहन लाल श्रीमाली ने उपाध्यक्ष के रूप में, जबकि  सत्येन्द्र कुमार बारी,  फुलबदल कुशवाहा,  अशोक सिंह और  रमेश कश्यप ने सदस्य के रूप में अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इन नए पदाधिकारियों का मुख्य उद्देश्य राज्य में पिछड़ी जातियों के सम्मिलन को बढ़ावा देना और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

गौरतलब है कि इसके पूर्व, मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य सहित 13 पदाधिकारियों ने भी अपने पद का कार्यभार संभाला था।

Related Articles

Comments

Back to Top