बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में शिक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय , 314

लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। 22 से 28 जुलाई तक यह शिक्षा सप्ताह चला है। जिसमें नगर क्षेत्र के जोन एक के बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर शिक्षा सप्ताह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।  प्रथम दिवस पहले दिन स्थानीय सामग्री से टीएलएम बनाया गया, विद्यालय के बच्चों व शिक्षक मिलकर टीएलएम बनाकर प्रदर्शन किया। इसके के अंतर्गत स्थानीय सामग्री में पत्थर और पत्तो के माध्यम से गणित की सरंचना, बाल की सहायता से पृथ्वी की संरचना, इसी प्रकार के पोस्टर्स के द्वारा हिंदी संस्कृत सामाजिक विज्ञान गणित और अंग्रेजी विषय के विभिन्न प्रकरर्णों को प्रदर्शित किया गया। द्वितीय दिवस एफएलएन के माध्यम से सभी लोगों को जागरूकता फैलाया गया। सब लोग के बीच जागरूक किया गया। तृतीय दिवस खेल-खेल के माध्यम से खेल और फिटनेस के महत्व के बारे में बताया गया। विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन कर विषयों को खेल से जोड़ा गया। चतुर्थ दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के द्वारा एकता भावना को विकसित करने के लिए गीत कविता एवं डांस की प्रस्तुतीकरण दी गई तथा फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पांचवे दिन डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए टैबलेट्स व लैपटॉप के माध्यम से बच्चों की गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। छठवें दिन एक पेड़ मां के नाम का आयोजन कर छात्रों व अभिभावकों के साथ मिलकर विद्यालय में  पौधा रोपण किया गया। अंतिम दिवस पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया। इस प्रकार सभी दिवसों को बहुत ही रोचक एवं धूमधाम तरीके से मना कर विद्यालय में शिक्षण सप्ताह का अंतिम रूप दिया गया। 

Related Articles

Comments

Back to Top