स्वतंत्रता दिवस समारोह- 2024 के अवसर पर जनपद प्रशासन की ओर से निम्न प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अन्य खबरे Jul 29, 2024 at 07:40 PM , 306लखनऊ । जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ अमित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह- 2024 के अवसर पर निम्नानुसार प्रेस विज्ञप्ति में दिए गए कार्यक्रमों का आयोजन जनपद प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह- 2024 के अवसर पर जनपद प्रशासन की ओर से निम्न प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का दिनांक 13 अगस्त, 2024 कार्यक्रम का नाम- मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास, स्थान- फिजिकल एजुकेशन ऑफ़ क्रिश्चियन कॉलेज गोलागंज लखनऊ, समय- अपराह्न 3:00 बजे। कार्यक्रम का दिनांक 14 अगस्त 2024, कार्यक्रम का नाम- कवि सम्मेलन/ मुशायरा, कार्यक्रम का स्थान- तुलसी हाल रामलीला ग्राउंड लखनऊ, समय सांय 7:00 बजे। कार्यक्रम का दिनांक 15 अगस्त 2024, कार्यक्रम का नाम- मार्च पास्ट का शुभारंभ, कार्यक्रम स्थल- फिजिकल एजुकेशन आफ क्रिश्चियन कॉलेज गोलागंज लखनऊ, समय- अपराह्न 3:00 बजे। दिनांक 15 अगस्त 2024 कार्यक्रम का नाम- मार्च पास्ट की समाप्ति, कार्यक्रम स्थल- शहीद स्मारक लखनऊ, समय- अपराह्न 4:00 बजे एवं दिनांक 15 अगस्त 2024, कार्यक्रम का नाम- सर्वधर्म प्रार्थना सभा, कार्यक्रम स्थल- गांधी भवन लखनऊ, समय- सांय 5:00 बजे से 6:30 तक आयोजन किया जाएगा।



























Comments