समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत वार्ड संसाधन केन्द्र सआदतगंज पर प्रथम पैरेण्ट्स काउंसलिंग का हुआ आयोजन
जनपत की खबर Jul 27, 2024 at 04:10 PM , 256लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में आज 27 जुलाई को समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत वार्ड संसाधन केन्द्र सआदतगंज, लखनऊ पर प्रथम पैरेण्ट्स काउंसलिंग (शैक्षिक सत्र-2024-25) का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव के मार्ग निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10 बजे जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) मीनू तिवारी व प्रधानाध्यापिका हरिन्दर कौर के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।पैरेण्ट्स कांउसलिंग में विशेषज्ञ स्पेशल एजुकेटर्स आकाश, चारु बंसल, मनीष कुमार, संतोष सिंह, योगेंद्र पटेल व फिजियोथेरेपिस्ट अमरेश सिंह द्वारा जोन-4 नगरक्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 25 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से वार्ता कर परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने अपनी व बच्चों की समस्यायें विशेषज्ञों के सामने रखीं व अपने अनुभव साझा किये जिनका निवारण विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को सम्बोधित कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व स्पेशल एजुकेटर्स से जुड़े रहने को कहा। जिला समन्वयक ने विभाग द्वारा संचालित योजनायें अभिभावकों को समझाईं । स्पेशल एजुकेटर आकाश ने UDID कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आगामी 31 अगस्त को मेडिकल कैम्प व एलिम्को कैंपों की भी जानकारी दी। सभी अभिभावकों को मध्यावकाश में चाय व जलपान तथा दोपहर में लंच कराया गया। 


































Comments