राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 22 जुलाई को रोजगार दिवस का आयोजन
अन्य खबरे Jul 19, 2024 at 08:25 PM , 202लखनऊ, 19 जुलाई 2024 - राज कुमार यादव, प्रधानाचार्य ने बताया है कि 22 जुलाई 2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आठ कंपनियाँ भाग लेंगी।
एम. ए. खाँ, ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर ने बताया कि इन आठ कंपनियों में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। कंपनियाँ 10,714 से 22,000 रुपये प्रति माह के वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान करेंगी। मेले में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कुल 857 पदों पर चयन किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे अपने बायोडाटा और सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ के प्लेसमेंट हॉल में उपस्थित हो सकते हैं।
इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध नौकरियों की जानकारी निम्नलिखित है:
1. टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ: ITI सभी ट्रेड के लिए 18 से 32 वर्ष के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 13,060 से 13,915 रुपये प्रति मासिक वेतन के साथ 300 रिक्तियाँ।
2. जय भारत मारुति लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात: 10वीं/12वीं/ITI किसी भी ट्रेड के लिए 18 से 32 वर्ष के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 19,000 रुपये सीटीसी वेतन के साथ 130 रिक्तियाँ।
3. श्री राम लाइफ इंश्योरेंस, लखनऊ: 12वीं और स्नातक उम्मीदवारों के लिए 18 से 35 वर्ष के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 18,000 रुपये प्रति मासिक वेतन के साथ 65 रिक्तियाँ।
4. बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस, लखनऊ: 12वीं और स्नातक उम्मीदवारों के लिए 18 से 30 वर्ष के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 10,714 रुपये प्रति मासिक वेतन के साथ 32 रिक्तियाँ।
5. भवानी ऑटो लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात: 12वीं और ITI/डिप्लोमा धारक 18 से 35 वर्ष के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 20,000 से 22,000 रुपये सीटीसी वेतन के साथ 85 रिक्तियाँ।
6. मिंडा कोसेई एल्यूमिनियम लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात: 12वीं और ITI सभी ट्रेड के 18 से 30 वर्ष के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 18,000 रुपये सीटीसी वेतन के साथ 70 रिक्तियाँ।
7. वी जी ऑटो कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात: 12वीं और ITI सभी ट्रेड के 18 से 40 वर्ष के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 20,000 रुपये सीटीसी वेतन के साथ 65 रिक्तियाँ।
8. सेंट गोविंद प्राइवेट लिमिटेड, भिवाड़ी, राजस्थान: 10वीं/12वीं/ITI किसी भी ट्रेड के 18 से 35 वर्ष के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 13,500 रुपये सीटीसी वेतन के साथ 110 रिक्तियाँ।



























Comments