गोंडा में चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डब्बे पटरी से उतरे दो यात्रियों की मौत कई घायल

अन्य खबरे , 241

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। ट्रेन संख्या 15904 चंडीगढ़ डिब्रू एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। यह गाड़ी चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत और 20 के घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का सज्ञान लिया है। रेलवे ने हेल्पलाइन भी जारी की है। और रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। असम की सीएम हिमनता बिसवा सरमा ने भी हादसे की जानकारी ली है। सुबह 11:30 बजे यह ट्रेन चंडीगढ़ से चली थी, 2:37 बजे के लगभग 8 से 10 डब्बे बस्ती और गोंडा के बीच में उतर गए हैं. डीआरएम लखनऊ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि कुछ गाड़ियों का डायवर्सन किया जाएगा जिसकी सूची अभी जारी होगी

Related Articles

Comments

Back to Top