मथुरा का विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले में लगभग 01 करोड़ श्रद्धालुओं के पहंुचने की संभावना
अन्य खबरे Jul 16, 2024 at 07:58 PM , 266श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधायंे की गयी सृजित-जयवीर सिंह
लखनऊ: 16 जुलाई, 2024
उत्तर प्रदेश के मथुरा में विश्वप्रसिद्ध मुड़िया मेला 17 जुलाई से प्रारंभ होकर 22 जुलाई को समाप्त होगा, मेले में लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना हैं। इस ऐतिहासिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पर्यटन विभाग का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मथुरा से विशिष्ट अनुभव लेकर लौटें। मथुरा का मुड़िया मेला हो या प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थल हों। यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष सुविधायें विकसित की जा रही हैं।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मेले में भारी भीड़ आने की संभावना को देखते हुए केन्द्र सरकार की प्रसाद स्कीम के तहत कुुसुम सरोवर को फसाड लाइटिंग समेत अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने बताया कि देशी-विदेशी सैलानियों एवं श्रद्धालुआंे को यहां पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन विशेष व्यवस्था की है। भारत के विशाल राजकीय मुड़िया मेला पूर्णिमा को लगता है, इसमें श्रद्धालुगण गिरिराज जी की परिक्रमा करने गोवर्धन पधारते हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि 21 किमी की परिक्रमा वाले मार्ग में मानव श्रंृंखला बनती है। जिसमे मुख्य रूप से गुरु पूर्णिमा 20 जुलाई की रात से 21 जुलाई तक चलेगा। मेले में मध्यप्रदेश, राजस्थान, एनसीआर समेत कई प्रदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में वाहन पहुंचेंगे। इन्हें सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद स्कीम के तहत मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा पीए सिस्टम लगाया गया है। इसके साथ ही लोगों को बैठने के लिए बेंचेज बनाई गई है। इसके अलावा डस्टविन आदि का भी प्रबंध किया गया है। लाखों लोगों की भीड़ की अच्छी निगरानी हो सके, इसके लिए जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं।



























Comments