ठगी करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
अन्य खबरे Jan 21, 2024 at 05:42 PM , 223लखनऊ।
अन्तर्राज्यीय स्तर के विभिन्न खातो में पैसा मंगाकर ठगी करने के सम्बन्ध में थाना कफ परेड जोन प्रथम, जनपद बृहन मुम्बईशहर में पंजीकृत मु0अ0सं0 251/2023 का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनाक 20-01-2024 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 एवं थाना कफ परेड जोन प्रथम, जनपद बृहन मुम्बई शहर की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर के विभिन्न खातो में पैसा मंगाकर ठगी करने के सम्बन्ध में थाना कफ परेड जोन प्रथम, जनपद बृहन मुम्बईशहर में पंजीकृत मु0अ0सं0 251/2023 के वांछित अभियुक्त गयासुद्दीन को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1- गयासुद्दीन खान उर्फ सानू पुत्र जमालुद्दीन खान नि0-78 बी गोसीपुरा प्राइमरी स्कूल के पास, थाना-तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर।
गिरफ्तारी का स्थान-
महफिल मैरेज हाल इलाहिबाग, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर से दिनांक 20-01-2024 समय करीब 21.45 बजे
बरामदगी
1- 01 अद्द आधार कार्ड
2- 01 अदद पैन कार्ड
3- 04 अदद ए0टी0एम0 कार्ड
4- 01 अद्द मोबाइल फोन (VIVO T2 Pro 5G)
5- रू0-51000/- नगद
दिनांक-24-10-2023 को थाना कफ परेड जोन प्रथम, जनपद बृहन मुम्बईशहर में मु0अ0सं0 251/2023 धारा 384/465/466/468/471/419/420/ 34 भा0द0वि0 66 सी, 66डी आई0टी0(संषोधन) एक्ट 2008 पंजीकृत हुआ था। विवेचना के उपरान्त उपरोक्त अभियुक्तगण का नाम प्रकाष में आया, जिसकी गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मुम्बई शहर के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाबत सहयोग मांगे जाने पर एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, गोरखपुर को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक, श्री धर्मेष कुमार शाही के पर्यवेक्षण मंे श्री सत्य प्रकाश सिंह, निरीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, गोरखपुर टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तंत्र को सक्रिय किया गया।
दिनांक 20-01-2024 को पुलिस सब इन्सपेक्टर रूपेश कुमार भागवत थाना कफ परेड जोन प्रथम, जनपद बृहन मुम्बई शहर के नेतृत्व में एक टीम एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, गोरखपुर आयी तथा एसटीएफ टीम द्वारा विकसित सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया। पूर्व में मामूरा मुखबिर ने बताया कि गयासुद्दीन खान उर्फ सानू पुत्र जमालुद्दीन खान उपरोक्त महफिल मैरेज हाल इलाहिबाग के पास थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर के पास आने वाला है। एसटीएफ व मुम्बई पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियुक्त को महफिल मैरेज हाल इलाहिबाग थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया, जिससे उपरोक्त बरामदगी हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ में बताया कि इन लोगों का एक गिरोह है, जिसके कुछ सदस्य पूर्व में मुम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जा चुके है। इस गैंग द्वारा व्यक्ति को फोन करके कि तुम्हारा लाटरी निकला है या तुम्हारा पी0एफ0 खाता पूर्ण हो गया है, कुछ पैसा अपने खाते में जमा करवाकर ठगी करते है। मुम्बई में पी0एफ0 पूर्ण करने का लालच देकर इसके और इसके गैंग के द्वारा बताये गये विभिन्न खातों में करोड़ों रूपयों को जमा करवाकर ठगी का कार्य किया है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त गयासुद्दीन खान उर्फ सानू को एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई गोरखपुर एवं स्टेट साइबर सेल इन्दौर मध्य प्रदेष द्वारा दिनांकः 16/17-10-2020 को पूर्व में भी गिरफ्तार किया गया था।
उक्त अभियुक्त गयासुद्दीन खान उर्फ सानू उपरोक्त को थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर में दाखिल कर ट्रान्जीट रिमाण्ड की कार्यवाही विवेचक द्वारा की जा रही है।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त गयासुद्दीन खान उर्फ सानू पुत्र जमालुद्दीन खान
क्र0
सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
01 145/2020 धारा 66 सी, 66 डी आई0टी0(संषोधन) एक्ट 2008 व 419,420 भादवि0 थाना साइबर और हाइटैक अपराध साइबर सेल मध्य प्रदेष इन्दौर म0प्र0
02 437/2021 420 भा0द0वि0 बाबूगढ़ हापुड़ उ0प्र0
03 737/2021 420 भा0द0वि0 66 डी आई0टी एक्ट हापुड़ नगर हापुड़, उ0प्र0
04 961/2021 420 भा0द0वि0 66 डी आई0टी0 एक्ट हापुड़ नगर हापुड़, उ0प्र0



























Comments