हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं : राहुल

हेडलाइंस , 569

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बीच कृषि संबंधित तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और इससे नुकसान देश का ही होता है।

गांधी ने कहा , हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुक़सान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो।

इससे पहले गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि गणतंत्र देशवासियों का है और उन्हीं की बदौलत यह मजबूत होता है।

गांधी ने अपने बधाई संदेश में कहा था  भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महंगाई से परेशान गृहणी। गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है। शुभकामनाएं। वाड्रा ने कहा कि जय जवान, जय किसान। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जन गण मन ज्यादा से ज्यादा मज़बूत हो गणतंत्र दिवस ।

Related Articles

Comments

Back to Top