एलडीए: कैटिल कालोनी के प्रभावित भूखण्डों के समायोजन की लाॅटरी 14 सितम्बर को

अन्य खबरे , 341

लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कैटिल कालोनी के बंधे व नदी के तटबंध से प्रभावित भूखण्डों के हरदोई रोड स्थित बसन्तकुंज योजना में समायोजन की पुनः लाॅटरी 14, सितम्बर 2023 को की जाएगी। 
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि कैटिल कालोनी के बंधे व नदी के तटबंध से प्रभावित कुल 62 भूखण्डों का हरदोई रोड स्थित बसन्तकुंज योजना में समायोजन किया जाना है। जिसके लिए दिनांक-14.09.2023 को दोपहर 2ः00 बजे से गोमती नगर स्थित प्राधिकरण भवन के बारादरी हाॅल में प्रभावित आवंटियों की उपस्थिति में पुनः लाॅटरी करायी जाएगी। प्रस्तावित लाॅटरी के लिए बंधे व नदी के तटबंध से प्रभावित भूखण्डों की सूची मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय में लगा दी गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top